जंगल में मिले दो कंकाल, पुलिस जांच में जुटी
केकड़ी, 3 सितंबर 2024: टोडारायसिंह से बीसलपुर की ओर स्थित पहाड़ी क्षेत्र के वन में दो कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों द्वारा इस घटना क
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 03, 2024 • 10:27 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 3 सितंबर 2024: टोडारायसिंह से बीसलपुर की ओर स्थित पहाड़ी क्षेत्र के वन में दो कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों द्वारा इस घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुरेंद्र गोदारा अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई, जिसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक विनीत बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र चौधरी, और डीएसपी हर्षित शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने तुरंत एफएसएल और फॉरेंसिक टीमों को भी मौके पर बुलाया, ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके। प्रारंभिक जांच के बाद दोनों कंकालों को सीएचसी मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। कल सुबह से इनकी शिनाख्तगी के प्रयास किए जाएंगे, ताकि यह पता चल सके कि ये कंकाल किन व्यक्तियों के हैं और उनकी मृत्यु के कारण क्या थे। इस घटना से स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल बन गया है। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच जारी है, और हर पहलू की गहराई से छानबीन की जा रही है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
3 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
6 days ago