जगह बदलकर छिप रहा था आरोपी, सावर थाना पुलिस ने रामनगर, केकड़ी निवासी वारंटी को दबोचा
केकड़ी-पुलिस थाना सावर ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना स्तर पर टॉप-10 में चिन्हित और 2 माह से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 19, 2025 • 12:15 AM IST
Share This Story
केकड़ी-पुलिस थाना सावर ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना स्तर पर टॉप-10 में चिन्हित और 2 माह से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी शोराज मल मीणा तथा वृताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। इस अभियान का नेतृत्व थाना सावर के थानाधिकारी बनवारीलाल ने किया, उन्होंने बताया कि चेक अनादरण के मामले में गिरफ्तार आरोपी दिलीप नाथ पुत्र राजेंद्र नाथ निवासी रामनगर जयपुर रोड केकड़ी है, जिस पर न्यायालय प्रकरण संख्या 349/2023 धारा 138 एनआई एक्ट में स्थाई वारंट जारी था।

आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए जगह बदल-बदलकर निवास कर रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से आखिरकार दबोच लिया गया। इस कार्रवाई में थानाधिकारी बनवारीलाल, कानि. छोटूराम, प्रदीप और रामेश्वर गिरी शामिल रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago