जैनत्व उपनयन संस्कार शिविर सम्पन्न
केकड़ी - पाण्डुक शिला स्थित श्री ऋषभदेव जिनालय में विराजित सत्यार्थ बोध वर्षा योग की अवसर पर मुनि अनुपम सागर महाराज एवं मुनि श्री यतीन्द्र सागर जी महाराज के
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 06, 2024 • 5:22 AM IST
Share This Story
केकड़ी - पाण्डुक शिला स्थित श्री ऋषभदेव जिनालय में विराजित सत्यार्थ बोध वर्षा योग की अवसर पर मुनि अनुपम सागर महाराज एवं मुनि श्री यतीन्द्र सागर जी महाराज के सानिध्य में जैनत्व उपनयन संस्कार शिविर सम्पन्न हुआ। प्रातः जिनाभिषेक शांति धारा मुनि संघ के सानिध्य में हुई। प्रथम शांतिधारा के पुण्यार्जक पदमचंद, महावीर प्रसाद, ओमप्रकाश, विनोद मित्तल देवगांव वाले एवं द्वितीय शांतिधारा के पुण्यार्जक महावीरप्रसाद, रमेशचन्द, टीकमचन्द, मोनूकुमार मित्तल रामथला वाले रहें।

जैनत्व उपनयन संस्कार में भाग लेने वाले सभी 250 बालक-बालिकाओं के द्वारा जिनेन्द्र भगवान की पूजा की गई। झण्डारोहण पुण्यार्जक अमरचन्द, अशोककुमार, अनिलकुमार कुहाड़ा वाले, मंगल कलश स्थापनकर्ता धर्मचन्द, चेतनकुमार टोंक वाले, दीप प्रज्जवलनकर्ता हगामीलाल, हेमराज टोंग्या, मुनि श्री अनुपम सागर महाराज के पाद प्रक्षालन राजेशकुमार, कमलेशकुमार, रमेशकुमार मनोहरपुरा वाले, मुनि यतीन्द्रसागर महाराज के पाद प्रक्षालन, शास्त्रभेंट कैलाशचन्द, इन्द्रमल, कमलकुमार, विकास, राहुल छाबड़िया वालों ने प्राप्त किया।

ऋषभदेव जिनालय अध्यक्ष नवीन चौधरी ने बताया कि मुनि ससंघ के सानिध्य में सभी बालक-बालिकाओं को उपनयन संस्कार से संस्कारित किया गया । इसमें सप्त व्यसनों का त्याग, गुटखा-तम्बाकू आदि नशीले पदार्थो का त्याग, प्रतिदिन देव दर्शन, प्रतिदिन अभिषेक पूजन, माता-पिता, धर्म-धर्मात्माओं की जीवन पर्यन्त सेवा आदि नियम दिलवाये गये। कार्यक्रम में विनय कटारिया, अजित गदयिा, सतीश सोनी, पदम कासलीवाल ने सहयोग किया। दिलीप जैन ने बताया की मुनि 108 अपूर्व सागर जी के संघस्थ ब्रह्मचारी प्रेम कुमार जैन मोडिका के जैनेश्वरी दीक्षा से पूर्व बिन्दौरी व गोद भराई का कार्यक्रम 7 अक्टूबर को सकल दिगम्बर जैन समाज, केकड़ी के सानिध्य में आयोजित किया जायेगा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago