जुनियां में निपुण मेला आयोजित: बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास पर जोर
2 अक्टूबर - पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जुनियां अधिनस्थ विद्यालयों का निपुण मेला आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया। निपुण मेले में बच्चों
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 02, 2024 • 9:29 AM IST
Share This Story
2 अक्टूबर - पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जुनियां अधिनस्थ विद्यालयों का निपुण मेला आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया। निपुण मेले में बच्चों के शारीरिक-मानसिक, बौद्धिक, भाषायी एवं सामाजिक विकास हेतु शिक्षा विभाग के आदेशानुसार पंचायत शिक्षा अधिकारी पप्पूलाल रैगर, निपुण मेला प्रभारी शिक्षिका मेघना शर्मा ,आशा जैन के निर्देशन में आयोजन किया गया ।

निपुण मेले में प्रारम्भिक कक्षा छात्र-छात्राओ द्वारा टाॅय मेकिंग,आर्ट, मिट्टी व कुट्टी के खिलौने बनाना,पोस्टर व मॉडल बनाना, स्टोरी मेकिंग, स्टोरी टेलिंग, ग्रुप वर्क एवं रोल प्ले आदि विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियां आयोजित की गई। निपुण मेले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय,महात्मा गाँधी विद्यालय अंग्रेजी माध्यम जुनियां , राजकीय प्राथमिक विद्यालय आनंदपुरा के छात्र-छात्राओ नें भाग लिया। निपुण मेला आयोजन मे व्याख्याता जितेन्द्र सिंह शक्तावत, सत्यनारायण वैष्णव, दीपेन्द्र सिंह पालावत,रामेश्वर लाल कीर, त्रिलोक चंद, वरिष्ठ अध्यापक वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार, रामगोपाल धाकड, सीताराम मीणा, शिक्षका आशा पारीक, डिम्पल शर्मा,रेशमा बानु ,मधु शर्मा सहित विभिन्न गतिविधि आयोजन में सहयोग किया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयन्ती के उपलक्ष स्वच्छता पखवाडा समापन के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी व्याख्याता प्रहलाद मीणा द्वारा छात्र-छात्राओ द्वितीय एक दिवसीय एन.एस.एस. स्वच्छता शिविर का आयोजन कर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कार्य किया गया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago