जैन पाठशाला अधिवेशन में केकड़ी के बच्चों ने मारी बाजी, तृतीय स्थान पर किया कब्जा
केकड़ी। श्री नेमीनाथ जैन मंदिर, बोहरा कॉलोनी, केकड़ी में संचालित श्री नेमीनाथ जैन पाठशाला के बच्चों ने हाल ही में टोंक में आयोजित वृहद्ध जैन पाठशाला अधिवेशन
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 26, 2024 • 1:20 AM IST
Share This Story
केकड़ी। श्री नेमीनाथ जैन मंदिर, बोहरा कॉलोनी, केकड़ी में संचालित श्री नेमीनाथ जैन पाठशाला के बच्चों ने हाल ही में टोंक में आयोजित वृहद्ध जैन पाठशाला अधिवेशन में भाग लिया और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अधिवेशन में सम्पूर्ण राजस्थान से लगभग 30 जैन पाठशालाओं के बच्चों ने हिस्सा लिया था।

पारस जैन मीडिया प्रभारी ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों ने जैन दर्शन पर आधारित नाटक, सामूहिक नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों के आधार पर श्रेष्ठ पाठशालाओं का चयन किया गया, जिसमें केकड़ी की श्री नेमीनाथ जैन पाठशाला ने तृतीय स्थान अर्जित कर नगर का गौरव बढ़ाया।
इस कार्यक्रम में पाठशाला के 50 बच्चों और अभिभावकों ने भाग लिया। पाठशाला के सहसंचालक रमेश कुमार रांटा, महावीर प्रसाद चौरूका और शिक्षिकाओं—अलका खुवाडा, अरुणा बंसल, टीना गोयल और चंद्रकांता खुवाडा ने बच्चों के प्रशिक्षण और प्रस्तुति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया, जिससे उनके उत्साह और मनोबल को प्रोत्साहन मिला।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago