जन सुनवाई में जनता की समस्याओं का समाधान, जिला कलक्टर ने दिए कड़े निर्देश
केकड़ी , 19 सितंबर। प्रत्येक तीसरे गुरुवार को आयोजित होने वाली जन सुनवाई में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी समस्याओं, मांगों और शि
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 19, 2024 • 6:20 AM IST
Share This Story
केकड़ी , 19 सितंबर। प्रत्येक तीसरे गुरुवार को आयोजित होने वाली जन सुनवाई में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी समस्याओं, मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। ज़िला कलक्टर श्वेता चौहान ने जन-सुनवाई में आम जनता की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभाग को तुरंत निर्देश जारी किए।

उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि जन-सुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से निराकृत कर उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पहुंचाना है। अत: सभी अधिकारी जन-सुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर शीघ्रता से कार्यवाही सुनिश्चित करें। जनसुनवाई में प्राप्त हुए परिवादों का त्वरित निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया गया | जनसुनवाई में प्रमुख रूप से अतिक्रमण, रास्ते के प्रकरण, पानी भराव की समस्या, गंदगी, जल निकासी, पानी का कनेक्शन, राशन कार्ड चालू करवाने, तथा सामाजिक पेंशन संबंधी प्रकरण प्राप्त हुए । इसके लिए जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर त्वरित तथा संतुष्टि पूर्ण समाधान के लिए निर्देशित किया।
जिला कलक्टर चौहान ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले सभी प्रकरणों को निश्चित समयावधि में निस्तारित किया जाये। जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए 6 महीने से अधिक लम्बित प्रकरणों के जल्द निस्तारण के लिये संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी प्रकरणों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को राहत दी जाये।इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी , अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी त्रिलोक राम दहिया , उपखण्ड अधिकारी सुभाष चंद्र हेमानी सहित जिला स्तरीय अधिकारी तथा सभी उपखंड से उपखंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago