जमीनी रंजिश में खूनी वारदात: खेत में घुसकर फावड़े से हमला, गला दबाकर मारने की कोशिश, पिता गंभीर घायल
सरवाड़- ग्राम सुनारिया में शनिवार को खेत पर काम कर रहे पिता-पुत्र पर दो लोगों ने फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्ह
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 13, 2025 • 5:23 AM IST
Share This Story
सरवाड़- ग्राम सुनारिया में शनिवार को खेत पर काम कर रहे पिता-पुत्र पर दो लोगों ने फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल सरवाड़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सुनारिया निवासी ओमप्रकाश पुत्र गोपाल ने पुलिस थाना सरवाड़ में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने पिता के साथ खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही कृष्णगोपाल पुत्र जगदीश एवं बालकिशन पुत्र जगदीश फावड़ा लेकर वहां पहुंचे और आते ही गाली-गलौच करने लगे। आरोप है कि बालकिशन ने उसके पिता पर ताबड़तोड़ फावड़े से वार कर दिए जिससे वह नीचे गिर गए। इसके बाद कृष्णगोपाल ने उनके ऊपर बैठकर गला दबाकर मारने की कोशिश की। ओमप्रकाश ने जब बीच-बचाव का प्रयास किया तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि बालकिशन ने ओमप्रकाश के सिर पर भी फावड़े से वार किया। हमलावरों ने मारपीट के दौरान ओमप्रकाश के पिता की सोने की चेन भी छीन ली। घटना की सूचना पर सरवाड़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2), 126(2), 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच एचसी कजोड़मल को सौंपी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायल का इलाज सरवाड़ चिकित्सालय में जारी है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago