जमीनी विवाद में मारपीट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
केकड़ी/भिनाय। पुलिस थाना भिनाय ने ज़मीनी विवाद से जुड़े मारपीट प्रकरण का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 10 अगस्त 2025 को परिवाद
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 20, 2025 • 8:44 AM IST
Share This Story
केकड़ी/भिनाय। पुलिस थाना भिनाय ने ज़मीनी विवाद से जुड़े मारपीट प्रकरण का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 10 अगस्त 2025 को परिवादी सुरेन्द्र पुत्र रतनलाल जाट निवासी एकलसिंहा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी भाभी किरण और बहन रेखा व सुमन खेत पर चारा काट रही थीं। तभी आरोपी नाथू, पप्पू, छोटू, सांवरलाल व रामधन एक राय होकर आए और लाठी-डंडों से हमला कर मारपीट की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी श्योराजमल मीना और वृताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई। आरोपियों की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पांचों आरोपियों को डिटेन किया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी फरारी काटते हुए रिश्तेदारों के यहां छिपे हुए थे और मौका मिलने पर भागने की फिराक में थे। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लाठियां जब्त की गईं। मामले में आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपी पप्पू पुत्र छोटू जाट उम्र 33 वर्ष, रामधन पुत्र रामलाल जाट उम्र 34 वर्ष, नाथू पुत्र भीमराज जाट उम्र 37 वर्ष, छोटू पुत्र लादू जाट उम्र 55 वर्ष, सांवरलाल पुत्र रामलाल जाट उम्र 32 वर्ष सभी निवासी एकलसिंहा हैं। इस कार्यवाही में औमप्रकाश थानाधिकारी थाना भिनाय, राजेन्द्र प्रसाद सउनि, अजय कुमार, ओमसिंह ,नन्दलाल और नरेन्द्र चालक थाना भिनाय की भूमिका सराहनीय रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago