जयपुर रोड पर जलभराव से नागरिकों और श्रद्धालुओं को हो रही भारी परेशानी
7 सितंबर 2024-केकड़ी के जयपुर रोड स्थित श्याम मंदिर और मन्नत रेस्टोरेंट से पोकिनाड़ी चौराहे तक का क्षेत्र इन दिनों भारी जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। लगात
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 07, 2024 • 3:19 AM IST
Share This Story
7 सितंबर 2024-केकड़ी के जयपुर रोड स्थित श्याम मंदिर और मन्नत रेस्टोरेंट से पोकिनाड़ी चौराहे तक का क्षेत्र इन दिनों भारी जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। लगातार हो रही बारिश के चलते बघेरा रोड चौराहे से लेकर पोकिनाड़ी मंदिर चौराहे तक दोनों तरफ पानी भर जाने से स्थिति बेहद खराब हो गई है। पानी के भराव के कारण सड़क पर बने बड़े-बड़े खड्डे नजर नहीं आ रहे हैं, जिससे रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई लोग इन खड्डों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं।

जयपुर रोड गौशाला से पानी एक से डेढ़ महीने से जमा हुआ है, स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह पानी विभिन्न रोग फैलाने वाले मच्छरों के लिए स्वर्ग बन चुका है। पोकिनाड़ी स्थित खाटू श्याम मंदिर, जहां रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, वहां भी जलभराव के कारण भक्तों को परेशानी हो रही है। कई श्रद्धालु फिसलकर गिर चुके हैं और घायल हो गए हैं। मामूली बारिश के बाद भी पोकिनाड़ी के आसपास का क्षेत्र पानी से भर जाता है, जिससे मंदिर के बाहर घुटनों तक पानी जमा हो जाता है। इस कारण विशेष रूप से महिलाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई भक्तों के गिरकर चोटिल होने की घटनाएं सामने आई हैं।

इस समस्या को लेकर स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने कई बार प्रशासन से शिकायत की है। इस समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला जा सका है। लोग प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं ताकि उन्हें इस जलभराव से निजात मिल सके।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago