जयपुर रोड स्थित हार्डवेयर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
केकड़ी, 15 जुलाई — शहर के व्यस्ततम जयपुर रोड पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेलियान मंदिर के पास स्थित सत्तू जैतवाल की हार्डवेयर एवं सेनेट
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 15, 2025 • 7:02 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 15 जुलाई — शहर के व्यस्ततम जयपुर रोड पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेलियान मंदिर के पास स्थित सत्तू जैतवाल की हार्डवेयर एवं सेनेटरी दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

सूचना मिलते ही नगरपालिका की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। दुकान में पेंट, पाइप, केमिकल और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने से आग तेजी से फैल गई।

आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग और व्यापारी मदद में जुट गए। केकड़ी शहर थाना पुलिस के जवान मौके पर मौजूद हैं और सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पालिका पार्षद दशरथ साहू, अध्यक्ष कमलेश साहू, नगर पालिका के दमकलकर्मी व राकेश पारीक मौके पर है मौजूद। आग बुझाने का प्रयास है जारी प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का सामान जल गया है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago