जय राजपुताना संघ की अनूठी पहल: समाज की कमजोर क्षत्राणियों के लिए पेंशन योजना
केकड़ी, 21 सितंबर: जय राजपुताना संघ द्वारा संचालित 'क्षत्राणी कल्प योजना' के तहत आज सावर तहसील के घटियाली पंचायत के एक गाँव में आर्थिक रूप से कमजोर क्षत्राण
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 21, 2024 • 7:18 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 21 सितंबर: जय राजपुताना संघ द्वारा संचालित 'क्षत्राणी कल्प योजना' के तहत आज सावर तहसील के घटियाली पंचायत के एक गाँव में आर्थिक रूप से कमजोर क्षत्राणियों के लिए पेंशन योजना की शुरुआत की गई। संघ की महिला प्रभारी सरोज कँवर पीपलाज ने बताया कि यह योजना संघ के संस्थापक विश्वनाथ प्रताप सिंह रेटा की प्रेरणा से शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद क्षत्राणियों को आर्थिक सहयोग प्रदान करना है।

समारोह में उपस्थित नव निर्वाचित क्षत्रिय सभा केकड़ी के अध्यक्ष गोपाल सिंह कादेडा ने कहा, "जय राजपुताना संघ और समाज सदैव क्षत्राणियों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।" इस योजना के माध्यम से कई क्षत्राणियों को पेंशन का लाभ मिल रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। इस अवसर पर रणजीत सिंह सावर, गजराज सिंह बिसूँदनी, भानू प्रताप सिंह बिसूँदनी, भँवर सिंह, जसमेंद्र सिंह, नन्द सिंह और गिरिराज सिंह घटियाली सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago