जिला कलक्टर ने किया खनिज कार्यालय सावर का निरीक्षण
केकड़ी, 16 मई। जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने गुरुवार को सावर स्थित खनिज विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अवैध खनन पर हो
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 16, 2024 • 7:13 AM IST
Share This Story

केकड़ी, 16 मई। जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने गुरुवार को सावर स्थित खनिज विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अवैध खनन पर हो रही कार्यवाही, आय लक्ष्य तथा एमनेस्टी स्कीम की उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त की । क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम के लिए की गई कारवाई की जानकारी भी ली।

जिला कलक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि राज्य सरकार की मंशानुरूप अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अनुरूप संयुक्त रूप से कार्य करें। खनिज के अवैध रूप से भंडारण एवं निर्गमन पर कार्यवाही की जाए । अवैध खनन संभावित क्षेत्रों का नियमित एवं औचक निरीक्षण करना सुनिश्चित करे ।

इस अवसर पर खनि अभियंता श्री संजय शर्मा ने प्रगति से अवगत करवाया। निरिक्षण के दौरान विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago