जिला कलक्टर ने किया वृक्षारोपण स्थलों का निरीक्षण
केकड़ी 9 जुलाई । राज्य सरकार के वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान के निर्देशन एवं मुख्य कार्यकारी
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 09, 2024 • 8:53 AM IST
Share This Story
केकड़ी 9 जुलाई । राज्य सरकार के वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान के निर्देशन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना के पर्यवेक्षण में पंचायत समिति भिनाय के विभिन्न ग्राम पंचायतो में वृक्षारोपण किया गया।

विनय विकास अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत कुम्हारियां में मनरेगा योजना अन्तर्गत भटियाणी रोड़ चारागाह में 600 पौधे, ग्राम पंचायत बान्दनवाड़ा के धोलाभाटा चारागाह में 450 पौधे तथा ग्राम पंचायत राताकोट में झिपियां चारागाह में 700 पौधे तथा राताकोट चारागाह में 500 पौधे लगाये गये। ग्राम पंचायत द्वारा इसमें तारबंदी का कार्य किया गया ताकि पौधों की जानवरों से सुरक्षा हो सकें।
उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान द्वारा पौधारोपण भी किया गया तथा चारों चारागाह विकास का सघन निरीक्षण किया गया । साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।

निरीक्षण के दौरान भिनाय विकास अधिकारी अर्जुन सिंह, सहायक अभियंता अरविंद सिंह शेखावत, सरपंच कुम्हारियां, बान्दनवाड़ा तथा ग्राम विकास अधिकारी राताकोट, बान्दनवाड़ा, कुम्हारियां एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें ।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago