जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत मोर में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनी, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
केकड़ी, 4 जुलाई: जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने गुरुवार को पंचायत समिति टोडारायसिंह की ग्राम पंचायत मोर में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की सम
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 04, 2024 • 6:16 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 4 जुलाई: जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने गुरुवार को पंचायत समिति टोडारायसिंह की ग्राम पंचायत मोर में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के अनुपालन में जन समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं गुड गवर्नेंस के तहत त्रिस्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में, माह के प्रथम गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई में जिला कलक्टर श्वेता चौहान ग्राम पंचायत मोर पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों की पेयजल, बिजली, रास्ता खुलवाने, जमीनों के मुआवजे, अतिक्रमण हटाने, पीएम आवास, नाला निर्माण सहित विभिन्न परिवेदनाओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में ग्रामवासियों की 17 समस्याएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिला कलक्टर ने शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस अवसर पर, श्रीमती चौहान ने ग्राम पंचायत मोर परिसर में पौधारोपण किया और आमजन को अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी शिवराज मीणा, तहसीलदार हरेंद्र सिंह, ब्लॉक विकास अधिकारी अभिमन्यु चौधरी सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago