जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों का लिया जायजा
केकड़ी, 30 मई। जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने गुरुवार को ग्राम पंचायत सापुंदा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए गए कार्यों एवं नर्सरी का अवलोकन किय
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 30, 2024 • 8:42 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 30 मई। जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने गुरुवार को ग्राम पंचायत सापुंदा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए गए कार्यों एवं नर्सरी का अवलोकन किया। ग्राम पंचायत बघेरा में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन पर बैठक ली । साथ ही ग्राम पंचायत सापुंदा में पक्षियों के लिए परिंदा बांध कर पानी की व्यवस्था की ।

जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने ग्राम पंचायत बघेरा में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया । जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत बघेरा ग्राम के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण में सीएलएफ, फिल्टर हाउस, केमिकल हाउस, इनलेट , पंप हाउस, फ्लोरिन बिल्डिंग, आदि के कार्यों की जानकारी ली। इस संबंध में बैठक कर जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की गुणवत्ता, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, फिल्टर मीडिया आदि बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की ।

उन्होंने अधिकारियों को जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों को जल्द पूर्ण करने एवं गांव में रेगुलर पानी जाना सुनिश्चित करने सहित कोई घर कनेक्शन से वंचित न रहे सुनिश्चित करने को निर्देशित किया । वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में आरसेनिक, पीएच, क्लोराइड आदि के परीक्षण को देखा एवं अधिकारियों को विभिन्न स्थान पर जाकर पानी की जांच करने को निर्देशित किया।


Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago