जिला कलेक्टर ने स्कूली छात्रों से संवाद कर पढ़ाई और सामान्य ज्ञान का स्तर जाना, शैक्षणिक गतिविधियों पर जोर
केकड़ी, 19 नवंबर। जिला कलक्टर श्वेता चौहान मंगलवार को जिले के सरवाड़ ब्लॉक के दौरे पर रही। इस दौरान उन्होंने सरवाड़ तहसील की ग्राम पंचायत जनकपुरी , टांटोटी
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 19, 2024 • 7:50 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 19 नवंबर। जिला कलक्टर श्वेता चौहान मंगलवार को जिले के सरवाड़ ब्लॉक के दौरे पर रही। इस दौरान उन्होंने सरवाड़ तहसील की ग्राम पंचायत जनकपुरी , टांटोटी तहसील की ग्राम पंचायत जावला, सूरजपुरा एवं पटपटिया खेड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने विद्यालय के छात्र छात्राओं की पढ़ाई का स्तर, शिक्षण के वक्त सहायता सामग्री का उपयोग, विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई सामग्री का समुचित उपयोग, गृहकार्य एवं मिड-डे-मील गतिविधि, पेयजल की उपलब्धता सहित अन्य की जा रही शैक्षणिक गतिविधियों का गहनता के साथ निरीक्षण किया। साथ ही स्कूल में साफ सफाई एवं विद्यार्थियों की स्कूल में नियमित उपस्थिति का भी अवलोकन किया।

जिला कलेक्टर ने शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका, पोषाहार की गुणवत्ता, स्टॉक रजिस्टर, कंप्यूटर लैब आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय में प्रभावी शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रधानाचार्य को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस दौरान श्रीमती चौहान ने छात्र छात्राओं से संवाद भी किया, उनकी पढ़ाई का स्तर जाना और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली।छात्र छात्राओं से सामान्य ज्ञान के सवाल भी पूछे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago