जिला कलक्टर र्ने दिए पेट्रोल, डीजल, ऑयल का रिजर्व स्टॉक रखने के निर्देश
केकड़ी , 14 दिसंबर | राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर 17 दिसंबर को ग्राम दादिया वाटिका जयपुर में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया ज
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 14, 2024 • 7:24 AM IST
Share This Story
केकड़ी , 14 दिसंबर | राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर 17 दिसंबर को ग्राम दादिया वाटिका जयपुर में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा । जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने राज्य स्तरीय समारोह में जिले से भाग लेने वाले लाभार्थी एवं आमजन को लाने ले जाने हेतु नियोजित वाहनों के लिए ईंधन की सुलभ उपलब्धता के लिए जिले में स्थित एवं कार्यरत समस्त पेट्रोल पंप धारकों को निर्देशित किया है कि उन्हें 16 से 18 दिसंबर तक उक्त कार्यक्रम हेतु प्रयुक्त वाहनों के लिए एक हजार लीटर पेट्रोल , 2 हजार 500 लीटर डीजल एवं 200 लीटर ऑयल का स्टॉक डेड स्टॉक के अतिरिक्त रिजर्व स्टॉक में रखना होगा।

उन्होंने आदेश दिए कि पेट्रोल पंप धारक निर्धारित मात्रा में ईंधन रखना सुनिश्चित करेंगे।इस कार्य में लगे वाहनों में परिवहन विभाग द्वारा जारी पीओएल कूपनों के अनुसार आपूर्ति उपलब्ध करवाएंगे। आदेश की अवहेलना पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। समस्त पेट्रोल पंप संचालक आदेश की पालना करना सुनिश्चित करे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago