जिला प्रभारी सचिव के निर्देशन में विभिन्न कार्यालयो का किया गया औचक निरीक्षण...निरीक्षण के लिए चार टीम की गई गठित
केकड़ी, 23 मई। जिला प्रभारी सचिव डॉ पृथ्वी के निर्देशन में गुरुवार को चार टीमों द्वारा विभिन्न जिला स्तरीय कार्यालयो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 23, 2024 • 8:02 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 23 मई। जिला प्रभारी सचिव डॉ पृथ्वी के निर्देशन में गुरुवार को चार टीमों द्वारा विभिन्न जिला स्तरीय कार्यालयो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्मिकों क उपस्थिति, ई-फाइलिंग सिस्टम की प्रगति , कार्यालय परिसर में साफ सफाई आदि बिंदुओं पर निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश धाकड़ ने बताया कि जिला प्रभारी सचिव के निर्देशन में निरीक्षण के लिए चार टीम गठित की गई थी। इसमें अतिरिक्त जिला कलेक्टर , उपखंड अधिकारी , कोचाधिकारी एवं तहसीलदार टीमों के प्रभारी रहे।
उन्होंने बताया कि चारों टीमों द्वारा जिला स्तरीय विभिन्न कार्यालय का निरीक्षण किया गया । इसमें जिला अस्पताल, पंचायत समिति , महिला अधिकारिता, समेकित बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग , कृषि विभाग , मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सूचना , प्रौद्योगिकी आदि जिला स्तरीय कार्यायलयों का निरीक्षण किया गया ।
उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, तथा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। उपखंड अधिकारी सुभाष हिमानी की अध्यक्षता में नगर परिषद एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया गया। कोषाधिकारी अतुल सैनी की अध्यक्षता में सामाजिक न्याय एवं आर्थिक अधिकारिता विभाग तथा तहसीलदार बंटी राजपूत की अध्यक्षता में पंचायत समिति, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कार्यालय समय में 26 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए । इसमें कलेक्ट्रेट में 2,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में 5, नगर परिषद में 9, समेकित बाल विकास में एक ,पंचायत समिति में 5 तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 4 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए । अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों के विरुद्ध नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago