जिला वापसी की मांग तेज, अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी
जिला पुनः स्थापना की मांग को लेकर केकड़ी में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। बार एसोसिएशन के नेतृत्व में शनिवार को अवकाश के दिन भी
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 08, 2025 • 7:04 AM IST
Share This Story
जिला पुनः स्थापना की मांग को लेकर केकड़ी में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। बार एसोसिएशन के नेतृत्व में शनिवार को अवकाश के दिन भी अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर में धरना जारी रखा। इस दौरान सरकार के गलत फैसले के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की गई और शब्दों से तीखा प्रहार किया। अधिवक्ता हेमंत जैन, सीताराम कुमावत, विजेंद्र पाराशर ने कहा कि आंदोलन की चिंगारी अब ज्वाला बन चुकी है, लेकिन सरकार अभी भी गहरी नींद में सोई है। जब हालात काबू से बाहर हो जाएंगे, तब सरकार को अपनी लापरवाही का एहसास होगा। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि जनता की जायज मांगों को अनदेखा करने के गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

उन्होंने कहा कहा कि अधिवक्ताओं का संघर्ष सरकार की कुंभकर्णी नींद जरूर तोड़ेगा। बार उपाध्यक्ष शिवप्रसाद पाराशर, द्वारका प्रसाद पंचोली ने कहा कि जिला हटाकर जो सरकार ने जनता की खुशियों में खलल डाला है इसका परिणाम भी सरकार भुगतेगी। उन्होंने कहा केकड़ी को गुमनामी के अंधेरे में धकेलने का सरकार ने प्रयास किया है लेकिन सरकार भूल गई है कि लोकतंत्र में जनता की ही जनार्दन है, केकड़ी की जनता का समय आएगा जनता सरकार अच्छा सबक सिखाएगी। धरना प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता हेमंत जैन, मुरलीधर शर्मा, सीताराम कुमावत, विजेंद्र पाराशर, लियाकत अली, रमेश मीणा, द्वारका प्रसाद पंचोली, जगदीश साहू, नरेंद्र जैन, शिवप्रसाद पाराशर, जितेंद्र राजपुरोहित, कमल पंडित, अशोक जैन, अशोक हावा, पंकज जैन आदि मौजूद थे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago