जिला शिक्षा अधिकारी का औचक निरीक्षण: विद्यालयों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
केकड़ी-जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा जिला केकड़ी, गोविंद नारायण शर्मा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांदनवाड़ा और महात्मा गांधी अंग्रेजी म
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 02, 2024 • 4:38 AM IST
Share This Story
केकड़ी-जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा जिला केकड़ी, गोविंद नारायण शर्मा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांदनवाड़ा और महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल बांदनवाड़ा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय स्टाफ के साथ मीटिंग कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और दिशा-निर्देश दिए।

जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रवेशोत्सव, हाउस होल्ड सर्वे, ओपन बोर्ड परीक्षा साक्षरता कार्यक्रम, पालनहार योजना, दिव्यांग विद्यार्थी सर्वे, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, RKSMBk, आधार जनाधार का बैंक खाते से सीडिंग, और सरकार की लाभकारी योजनाओं के शाला दर्पण पर प्रविष्टि जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय भवन की स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था पर भी जोर दिया। इसके अतिरिक्त, पौधारोपण कार्यक्रम के तहत श्री शर्मा और संस्था प्रधान रेणु गहलोत ने विद्यालय की गतिविधियों का अवलोकन किया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय स्टाफ को कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत और उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने पर बधाई दी। उन्होंने सभी स्टाफ सदस्यों को इन उपलब्धियों को बनाए रखने और छात्रों के शैक्षिक विकास में निरंतर योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago