जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में देवलियाकलां व चांपानेरी की टीम फाइनल में पहुंची
केकड़ी। श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के तत्वावधान में यहां राजकीय महाविद्यालय के मैदान पर चल रही 14 वर्ष आयुवर्ग के छात्रों की
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 17, 2024 • 5:53 AM IST
Share This Story
केकड़ी। श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के तत्वावधान में यहां राजकीय महाविद्यालय के मैदान पर चल रही 14 वर्ष आयुवर्ग के छात्रों की 68वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन आयोजित सेमीफाइनल मैचों में चांपानेरी व देवलियाकलां की टीमें बेहतरीन प्रदर्शन कर फाइनल में पहुंच गई है।

क्रीड़ा प्रतियोगिता के संयोजक एस एन खंडेलवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के तीसरे दिन आयोजित प्रथम सेमीफाइनल मैच राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, दौलतपुरा व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांपानेरी के बीच हुआ जिसमें चांपानेरी की टीम विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कराटी व पहल पब्लिक उच्च प्राथमिक विद्यालय, देवलियाकलां के बीच हुआ, जिसमें पहल पब्लिक स्कूल देवलियाकलां विजेता रही। इस प्रकार पहल पब्लिक स्कूल, देवलियाकलां व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चांपानेरी की टीमें फाइनल में पहुंच गई, जिनके बीच बुधवार को मुकाबला होगा।खेल प्रभारी कैलाशचंद शर्मा, तकनीकी सलाहकार कृष्ण गोपाल मीणा और शारीरिक शिक्षक सत्यनारायण गुर्जर ने विजेता टीमों को बधाई दी।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago