जिला स्तरीय फुटबाल व साइक्लिंग प्रतियोगिता का हुआ समापन
68 वीं जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र-छात्रा फुटबॉल व साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 15 .9. 2024 से 19. 9. 2024 तक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केकड़ी ग्
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 19, 2024 • 7:25 AM IST
Share This Story
68 वीं जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र-छात्रा फुटबॉल व साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 15 .9. 2024 से 19. 9. 2024 तक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केकड़ी ग्रामीण (रामनगर) में किया गया। आज प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होनहार सिंह राठौड़ प्रधान पंचायत समिति केकड़ी, कार्यक्रम की अध्यक्षता अतुल सैनी कोषाधिकारी जिला केकड़ी एवं विशिष्ट तिथि के रूप में रामानंद गुर्जर पूर्व जिला अध्यक्ष जयपुर ग्रामीण भाजपा ,राजकुमार जी गुप्ता लेखाधिकारी जिला कलेक्ट्रेट केकड़ी, विमला देवी डसानिया पार्षद नगर परिषद केकड़ी , दशरथ जी पारीक, गायत्री शर्मा पीईईओ मोलकिया, गोपाल जी वर्मा, मोनू फतेहपुरिया ,दीपक हरवानी, सुरेंद्र सिंह राठौड़ ,सीताराम चौधरी, लालाराम भदाला मौजूद रहे।

समारोह के दौरान स्थानीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई ।प्रधानाध्यापक एवं संयोजक भागीरथ बगालिया ने बताया कि छात्र वर्ग में विजेता बी एल इंटरनेशनल स्मार्ट स्कूल टोडारायसिंह व उपविजेता राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केकड़ी ग्रामीण (रामनगर) रही छात्रा वर्ग में विजेता संस्कार मां भारती शिक्षण संस्थान भराई एवं उपविजेता राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बीरवाड़ा रही । साइक्लिंग प्रतियोगिता में ट्रैक व रोड के चारों इवेंट्स में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें चैंपियन ट्रॉफी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केकड़ी ग्रामीण को प्राप्त हुई।

अंत में मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता समापन की घोषणा कर ध्वज अवरोहण किया गया। प्रतियोगिता के दौरान भामाशाहों द्वारा प्रत्येक दिन भोजन की व्यवस्था की गई। बच्चों व विजेता टीमों को इनाम व ट्रॉफी स्वर्गीय मिश्रीलाल जी डसानिया की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती विमला देवी डसानिया पार्षद नगर परिषद केकड़ी व उनके सुपुत्र सुरेश डसानिया की तरफ से प्रदान किए गए।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ, निर्णायक मंडल, चयन समिति सदस्य, रामनगर क्षेत्रवासी एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में स्थानीय विद्यालय की शारीरिक शिक्षक अरुणा शाक्य के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago