जिस गांव की शख्सियत ने बीसलपुर बांध की नींव रखी थी, वह गांव आज पानी के लिए तरस रहा
टोडारायसिंह : मांदोलाई जिस गांव की शख्सियत ने बीसलपुर बांध की नींव रखी थी, वह गांव आज पानी के लिए तरस रहा है। मांदोलाई ग्राम, जहां के भूतपूर्व विधायक स्वर्ग
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 19, 2024 • 1:45 AM IST
Share This Story
टोडारायसिंह : मांदोलाई जिस गांव की शख्सियत ने बीसलपुर बांध की नींव रखी थी, वह गांव आज पानी के लिए तरस रहा है। मांदोलाई ग्राम, जहां के भूतपूर्व विधायक स्वर्गीय चतुर्भुज चौधरी ने बीसलपुर बांध की नींव रखी थी, आज बिजली और पानी की विकराल समस्याओं से जूझ रहा है।

गांव की इस विकराल स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने मुख्य रोड पर धरना देकर रास्ता जाम कर दिया। जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के गृह नगर टोडारायसिंह से मात्र 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस गांव में बिजली और पानी की समस्या दिनों-दिन विकराल होती जा रही है। यह अत्यंत विडंबनापूर्ण है कि जिस व्यक्ति ने बीसलपुर बांध की नींव रखी, उसी गांव में बीसलपुर का पानी आज तक नहीं पहुंच पाया है।
ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों और राजनेताओं को अपनी समस्याओं से अवगत कराया, परंतु हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी। अंततः परेशान होकर ग्रामवासियों ने मुख्य रोड पर धरना देकर रास्ता जाम कर दिया। तीन घंटे के इस धरने के बाद जलदाय और विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। महिलाओं ने अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई और अपनी नाराजगी व्यक्त की।
गांव में पेयजल की लाइनें पिछले डेढ़ महीने से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई हैं, जिससे पानी की भारी किल्लत हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे और भी कड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago