टोपीदार बंदूक के साथ घूम रहा युवक दबोचा गया, केकड़ी पुलिस की कार्रवाई
केकड़ी, 18 मई -केकड़ी शहर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को एक नाली टोपीदार बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। हरिरामपुरा कॉलोनी के कच्चे रास्त
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 18, 2025 • 8:01 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 18 मई -केकड़ी शहर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को एक नाली टोपीदार बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। हरिरामपुरा कॉलोनी के कच्चे रास्ते पर टोपीदार बंदूक लेकर घूम रहे युवक की सूचना मुखबिर से मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। युवक पुलिस को देखकर गड्ढों की आड़ में छिपने की कोशिश करने लगा जिसे पकड़कर पूछताछ की गई। युवक ने अपनी पहचान सुवालाल पुत्र देवालाल मोग्या उम्र 26 वर्ष निवासी हरिरामपुरा कॉलोनी बघेरा, थाना केकड़ी शहर के रूप में दी।

शहर थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि जब युवक से हथियार का लाइसेंस मांगा गया तो वह वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने एक नाली टोपीदार बंदूक को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्योराजमल मीणा एवं वृताधिकारी हर्षित शर्मा के निर्देशन में की। इस कार्रवाई में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, सहायक उप निरीक्षक घीसालाल, कांस्टेबल दिनेश और विवेक शामिल रहे। प्रकरण में आगे की जांच जारी है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago