डाई नदी में बढ़ते पानी का कहर: बाइक सहित बहे दो युवक
केकड़ी, 28 अगस्त 2024: सरवाड़ के पास हिंगोनिया-सापुन्दा मार्ग पर डाई नदी में पानी का बहाव इन दिनों अपने चरम पर है। पिछले दिन की घटना से सबक न लेते हुए आज फि
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 28, 2024 • 6:13 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 28 अगस्त 2024: सरवाड़ के पास हिंगोनिया-सापुन्दा मार्ग पर डाई नदी में पानी का बहाव इन दिनों अपने चरम पर है। पिछले दिन की घटना से सबक न लेते हुए आज फिर दो युवक अपनी जान जोखिम में डालते हुए नदी पार करने का प्रयास कर रहे थे, जब उनकी बाइक सहित दोनों युवक पानी के तेज बहाव में बह गए।

घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और युवकों की तलाश शुरू कर दी। हालांकि, 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बावजूद भी अभी तक दोनों युवकों का कोई पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बिरला गांव के निवासी हैं।

गौरतलब है कि कल भी एक युवक ने इसी नदी को पार करने का प्रयास किया था, लेकिन समय रहते ग्रामीणों की सहायता से उसकी जान बचा ली गई थी।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago