डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा: केकड़ी में सैकड़ों छात्रों को वितरित किए जाएंगे टेबलेट
केकड़ी, 16 अक्टूबर 2024। सत्र 2021-22 और 2022-23 के टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन 17 अक्टूबर 2024 को पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में किय
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 16, 2024 • 7:44 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 16 अक्टूबर 2024। सत्र 2021-22 और 2022-23 के टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन 17 अक्टूबर 2024 को पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सावर और सरवाड़ ब्लॉक के विद्यार्थी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केकड़ी के विधायक शत्रुघ्न गौतम उपस्थित रहेंगे।
.jpeg)
जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में केकड़ी ब्लॉक के यूसीईईओ के अधीन सभी विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे। छात्रों से आग्रह किया गया है कि वे सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें। इस टेबलेट वितरण का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा में सशक्त बनाना और उनकी शैक्षिक गतिविधियों में सहूलियत प्रदान करना है। शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सैकड़ों विद्यार्थी लाभान्वित होंगे और यह उनके भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago