डीजे पिकअप चोरी का खुलासा, 15 लाख का चोरी का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
भिनाय- केकड़ी वृत के भिनाय पुलिस थाना की विशेष टीम ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 15 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद कि
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 06, 2025 • 10:22 AM IST
Share This Story
भिनाय- केकड़ी वृत के भिनाय पुलिस थाना की विशेष टीम ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 15 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है। इसमें डीजे पिकअप से चोरी किए गए 12 स्पीकर, एक जेनरेटर, 7 मशीनें और अन्य उपकरण शामिल हैं। परिवादी मनीष कुमार जोशी निवासी पड़ांगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 अगस्त की रात को उनका डीजे पिकअप वाहन (RJ-01 GD-4225) अमरगढ़ रोड बान्दनवाड़ा पर खड़ा था, जो सुबह गायब मिला। बाद में खेड़ी टोल के पास जंगल में वाहन मिला लेकिन उससे डीजे का पूरा सामान चोरी हो चुका था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्योराजमल मीना और वृताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में भिनाय थानाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित की गई। संदिग्धों की गहन पूछताछ और मुखबिर की सूचना पर दीपक मेघवाल (25) और शिवराज उर्फ सोनू मेघवंशी (20) को डिटेन किया गया। दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया पूरा सामान और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व पिकअप बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी सामान बेचने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते पकड़ लिए गए। बीएनएस में मामला दर्ज कर विस्तृत अनुसंधान जारी है। इस टीम में थानाधिकारी ओमप्रकाश, सउनि गिरधारी सिंह, कांस्टेबल भागचंद, नवल, शंकरलाल,महेश तथा साइबर सैल अजमेर से कांस्टेबल अजित शामिल रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago