डॉ. रघु शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस की रैली, भाजपा सरकार के खिलाफ पुतला दहन, लोकतंत्र बचाने की अपील
केकड़ी- ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार 18 अप्रैल को प्रातः 10 बजे केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर करी कार्यव
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 17, 2025 • 7:45 AM IST
Share This Story
केकड़ी- ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार 18 अप्रैल को प्रातः 10 बजे केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर करी कार्यवाही के विरोध मे राजस्थान सरकार के पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा के नेतृत्व में पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय से तीन बत्ती चौराहे तक रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन किया जाएगा। कांग्रेस नगर अध्यक्ष हेमंत जैन ने बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा अन्याय पूर्ण तथा मनमाने तरीके से ऐतिहासिक नेशनल हेराल्ड की सम्पत्ति को जब्त करने की कार्रवाई तथा कांग्रेस नेतृत्व के विरूद्ध ईडी द्वारा बिना कानूनी प्रक्रिया अपनायें चार्ज शीट प्रस्तुत की गई है।

केन्द्र सरकार द्वारा राजनीतिक विद्वेष के कारण अपनी शक्तियों का दुरूपयोग कर सभी लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक पर रखकर विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध मनमाने तरीके से कार्रवाई करते हुए ईडी द्वारा चार्ज शीट पेश की गई है जो केवल मात्र राजनीतिक प्रतिशोध के कारण केन्द्र सरकार के ईशारे पर की गई कार्रवाई है। उक्त परिपेक्ष्य में विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम किया जाएगा।इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों,ब्लॉक कार्यकारिणी पदाधिकारियों,नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी,वार्ड अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी,पार्षद व पार्षद प्रत्याशीगण, एनएसयूआई, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,सेवादल सहित चारों अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीगण तथा समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजनो क़ी उपस्थित रहेंगे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago