डॉ. रघु शर्मा के नेतृत्व में 28 अप्रैल को रामलीला मैदान जयपुर में जुटेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता, संविधान बचाने का लेंगें संकल्प
सरवाड़- पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ रघु शर्मा के नेतृत्व मे सरवाड़ ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के सेकड़ो पदाधिकारी 28 अप्रेल 2025 सोमवार को प्रातः 10 बजे संविधान
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 26, 2025 • 5:06 AM IST
Share This Story
सरवाड़- पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ रघु शर्मा के नेतृत्व मे सरवाड़ ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के सेकड़ो पदाधिकारी 28 अप्रेल 2025 सोमवार को प्रातः 10 बजे संविधान बचाओ रैली रामलीला मैदान जयपुर मे भाग लेंगे। ब्लॉक कांग्रेस सरवाड़ के अध्यक्ष डॉ श्यामलाल बैरवा ने बताया की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संपूर्ण देश में संविधान बचाओ अभियान का आगाज किया गया है उसी के तहत संविधान बचाने की प्रथम रैली राजस्थान जयपुर के रामलीला मैदान न्यू गेट, रामनिवास बाग के सामने आयोजित की जा रही है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य में राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा , पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान अशोक गहलोत , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट , पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ रघु शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित देश और प्रदेश के वरिष्ठ नेता रैली व सभा को संबोधित करेंगे। पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ रघु शर्मा के नेतृत्व मे केकड़ी विधान सभा के सरवाड ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी के पदाधिकारी,वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारीगण,मण्ड़ल अध्यक्ष, पार्षद , पार्षद प्रत्याशी,पूर्व पार्षद एवं चारों अग्रिम संगठन सेवादल, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई छात्र संगठन के पदाधिकारी एवं जिला परिषद सदस्य, प्रत्याशीगण, पंचायत समिति सदस्य, प्रत्याशीगण, सरपंच, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, नेता व कार्यकर्ता भाग लेंगे ।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago