त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का निरीक्षण
केकड़ी, 9 अक्टूबर 2024 - दिवाली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 09, 2024 • 6:49 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 9 अक्टूबर 2024 - दिवाली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ और आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं ड्रग कंट्रोल इकबाल ख़ान द्वारा जारी निर्देशों के तहत आज जिला कलेक्टर केकड़ी श्वेता चौहान के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा दल ने केकड़ी जिले की भिनाय में मिठाई और किराना दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

अजमेर के अभिहित अधिकारी डॉक्टर ज्योस्तना रंगा और सीएमएचओ डॉ. के के सोनी के निर्देशन में इस अभियान के दौरान दुकानदारों को उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग करने और सफाई व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए गए। टीम ने भैरव गली स्थित जैन किराना स्टोर्स से घी और मिल्क पाउडर के नमूने लिए, जबकि नसीराबादी कचौड़ा एंड स्वीट से फीके मावा और शर्मा मिष्ठान भंडार से मावा पेड़े के नमूने संग्रहित किए गए।इन सभी नमूनों को अजमेर की खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा, जिसके आधार पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago