तहसीलदार बंटी राजपूत ने भगवानपुरा व जडाना में जल स्वावलंबन कार्यों का निरीक्षण किया
सरवाड़ - तहसीलदार सरवाड़ बंटी देवी राजपूत ने आज ग्राम भगवानपुरा एवं जडाना में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के तहत विकसित किए जा रहे चारागाह विकास कार्यों
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 28, 2025 • 6:26 AM IST
Share This Story
सरवाड़ - तहसीलदार सरवाड़ बंटी देवी राजपूत ने आज ग्राम भगवानपुरा एवं जडाना में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के तहत विकसित किए जा रहे चारागाह विकास कार्यों और वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर का मौका निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का बारीकी से अवलोकन किया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण व प्राकृतिक संसाधनों का उचित प्रबंधन क्षेत्र के टिकाऊ विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। बंटी देवी राजपूत ने यह भी निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता में सुधार हो और चारागाहों से पशुपालन को भी प्रोत्साहन मिल सके।


Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago