थड़ोली में जरख के हमले से युवक घायल, वन विभाग की टीम सतर्क
केकड़ी जिले के टोडारायसिंह स्थित थड़ोली गांव में गुरुवार को एक युवक पर वन्यजीव के हमले की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना के
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 23, 2024 • 3:36 AM IST
Share This Story
केकड़ी जिले के टोडारायसिंह स्थित थड़ोली गांव में गुरुवार को एक युवक पर वन्यजीव के हमले की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना के अनुसार, बीसलपुर-टोडारायसिंह कन्जरवेशन पहाड़ी वनक्षेत्र से सटे थड़ोली गांव का निवासी खुशीराम पुत्र हेमराज वर्मा शाम के समय शौच के लिए गांव के निकट जंगल में गया था। उसी समय, एक वन्यजीव ने उस पर हमला कर दिया।

खुशीराम के चिल्लाने की आवाज सुनकर नजदीक से गुजर रहे ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे बचा लिया। इस हमले में खुशीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही वनरक्षक अमरचंद जाट और गिर्राज भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घायल खुशीराम को उसके परिजन और ग्रामीण तत्काल सीएचसी टोडारायसिंह लेकर आए, जहां उसका इलाज जारी है। वनपाल सुरेशचंद मीणा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल पर लिए गए वीडियो फुटेज के अनुसार हमला करने वाले वन्यजीव की पहचान 'जरख' के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से थड़ोली गांव के लोग भयभीत हैं और वन विभाग से क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago