दिगम्बर जैन आचार्य श्री सुन्दरसागर जी व मुनिसंघ का शनिवार को सुबह केकड़ी में होगा भव्य मंगल प्रवेश।
केकड़ी। दिगम्बर जैन आचार्य श्री सुन्दरसागर जी महाराज व संघस्थ तीस दिगम्बर संतों का शनिवार को सुबह केकड़ी नगर में भव्य मंगल प्रवेश होगा। मुनिसंघ सुबह सात बजे य
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 14, 2024 • 6:54 AM IST
Share This Story
केकड़ी। दिगम्बर जैन आचार्य श्री सुन्दरसागर जी महाराज व संघस्थ तीस दिगम्बर संतों का शनिवार को सुबह केकड़ी नगर में भव्य मंगल प्रवेश होगा। मुनिसंघ सुबह सात बजे यहां कादेडा रोड़ चौराहा पंहुचेगा, जहां स्थानीय दिगम्बर जैन समाज के श्रद्धालु महिला-पुरुषों द्वारा उनकी भव्य अगवानी की जाएगी। तत्पश्चात उन्हें एक शोभायात्रा जुलूस के रूप में नगर में प्रवेश कराया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए समाज के अरिहंत बज ने बताया कि शोभायात्रा जुलूस कादेडा रोड से प्रारंभ होकर बसस्टैंड, अजमेरी गेट, घण्टाघर, आदिनाथ मंदिर, नेमिनाथ मंदिर होते हुए सापनदा रोड़ स्थित ऋषभदेव जिनालय पंहुचकर धर्मसभा में परिवर्तित होगा। जुलूस के दौरान केकड़ी में पहले से ही विराजमान मुनि आदित्यसागर जी महाराज भी ससंघ तीन बत्ती तिराहे के पास बालिका विद्यालय के बाहर पहुंचकर उनकी अगवानी करेंगे। यहां दोनों मुनिसंघों का मिलन होगा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago