दाधीच बगीची में गूंजी मानस की चौपाइयां, भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन
केकड़ी- शहर के दाधीच शिव बगीची में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें श्री राघव रामायण मंडल सरवाड़ के द्वारा प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के आयोज
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 20, 2025 • 9:03 AM IST
Share This Story
केकड़ी- शहर के दाधीच शिव बगीची में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें श्री राघव रामायण मंडल सरवाड़ के द्वारा प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के आयोजक अशोक व्यास ने मंडल और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस अवसर पर श्री राम दरबार को पुष्पों की माला से सुसज्जित किया गया और विराजमान कर पूजा अर्चना की गई। भगवान श्री गणेश की वंदना के साथ सुंदरकांड पाठ का मंगलाचरण हुआ। राघव रामायण मंडल के पंडित मनीष दाधीच, ज्ञान प्रकाश दाधीच अभिषेक दाधीच और सागर वैष्णव के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दाधीच समाज के गणमान्य कैलाश चंद शर्मा, दुर्गाप्रसाद, बद्रीविशाल दाधीच, राधेश्याम दाधीच, कृष्ण गोपाल दाधीच, राधाकृष्ण जोशी, राजेंद्र आचार्य, राजाराम तिवारी, ओम दाधीच, अध्यक्ष मुंशी हरिप्रसाद शर्मा, मंत्री भारत भूषण, कोषाध्यक्ष रोहित त्रिपाठी, नंदकिशोर तिवारी नवयुवक मंडल अध्यक्ष मुरारी दाधीच, अजयकांत, मुकेश दाधीच आदि ने योगदान दिया और प्रसाद का वितरण कराया। श्री राम दरबार की महा आरती की गई।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago