दिनदहाड़े फायरिंग कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक किशोर निरुद्ध
केकड़ी। अजमेरी गेट क्षेत्र में दिनदहाड़े पिस्टल से फायरिंग कर व्यापारी पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गि
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 08, 2026 • 8:14 AM IST
Share This Story
केकड़ी। अजमेरी गेट क्षेत्र में दिनदहाड़े पिस्टल से फायरिंग कर व्यापारी पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक विधि के विरुद्ध संघर्षरत किशोर को निरुद्ध किया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस, लोहे का सरिया तथा वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो कार भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार 7 जनवरी 2026 को स्कॉर्पियो कार में सवार तीन युवक अजमेरी गेट पहुंचे और दुकान पर बैठे व्यापारी महेंद्र साहू पर जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अजमेर वंदिता राणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील एवं वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में केकड़ी शहर व बोराड़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई कर अजय साहू और रोहित यादव को गिरफ्तार किया, जबकि एक किशोर को निरुद्ध किया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अजय साहू और पीड़ित महेंद्र साहू के परिवार के बीच रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों आरोपियों से हथियारों की खरीद-फरोख्त एवं अन्य संलिप्तों के संबंध में पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। घायल महेंद्र साहू का जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय, अजमेर में उपचार जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
अजय साहू पुत्र ओमप्रकाश साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी राजपुरा रोड, केकड़ी।
रोहित यादव पुत्र जयराज यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी सकतपुरा पहाड़िया, थाना रेनवाल मांझी, जयपुर ग्रामीण।
कार्यवाही टीम में कुसुमलता (पु.नि./थानाधिकारी, केकड़ी शहर), सूर्यभान सिंह (पु.नि./थानाधिकारी, बोराड़ा), बनवारी लाल (उ.नि.), रामाकिशन (स.उ.नि.), मदन लाल, तेजमल, पुखराज, विनोद कुमार।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago