दिल्ली में छिपा था, पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
सरवाड़: पुलिस की सतर्कता और सख्त कार्रवाई के तहत 2018 से तीन मामलों में वांछित स्थायी वारंटी को सरवाड़ पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी क
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 17, 2025 • 11:41 PM IST
Share This Story
सरवाड़: पुलिस की सतर्कता और सख्त कार्रवाई के तहत 2018 से तीन मामलों में वांछित स्थायी वारंटी को सरवाड़ पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दौलत सिंह (52 वर्ष) पुत्र रघुवीर सिंह जाति राजपूत, निवासी ढिगारिया, जिला अजमेर के रूप में हुई है। वह उस्मानपुरा, दिल्ली में छिपा हुआ था, जहां से पुलिस टीम ने उसे पकड़कर न्यायालय एमजेएम सरवाड़ के समक्ष पेश किया।

न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया, जिसके बाद उसे केंद्रीय कारागार अजमेर भेज दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिप्टी हर्षित शर्मा (केकड़ी) के सुपरविजन में थाना अधिकारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस सफलता को अंजाम दिया। इस सफल अभियान में थाना अधिकारी जगदीश प्रसाद, हेड कांस्टेबल मोहन, कॉन्स्टेबल हरिराम, राज किरण, दातार सिंह सहित पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरवाड़ से संवाददाता शिवशंकर वैष्णव की रिपोर्ट

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
3 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
6 days ago