द्वितीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र और पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित
केकड़ी , 17 सितंबर। माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य मेें मंगलवार को जयपुर में द्वितीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयो
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 17, 2024 • 8:20 AM IST
Share This Story
केकड़ी , 17 सितंबर। माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य मेें मंगलवार को जयपुर में द्वितीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाडे की शुरूआत, मॉं वाउचर और नमस्ते योजना का शुभारम्भ, नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सौंपने और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करने के साथ-साथ पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र और आवास स्वीकृति पत्र सौंपे गए। इसी क्रम में केकड़ी ज़िले की नगर परिषद के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र और आवास स्वीकृति पत्र दिए गए।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यभर के नवनियुक्त कार्मिको से वर्चुअल संवाद कर उन्हें बधाई दी व उत्साहवर्धन किया।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े जिला स्तरीय आयोजन में ज़िला कलेक्टर श्वेता चौहान, पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ,अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी, प्रधान होनहार सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी त्रिलोक राम दहिया द्वारा पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र और आवास स्वीकृति पत्र सौंपे गए। इसके साथ ही लाभार्थियों को आवास योजना की चाबी, श्रीफल, मिठाई और पौधे भी भेंट किए गए।

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने वाले नवनियुक्त कार्मिकों का कार्यक्रम स्थल पर पंजीकरण करने के साथ उपस्थिति प्रमाण पत्र जारी किया गया। साथ ही नवनियुक्त कार्मिकों को जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान , अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री चंद्रशेखर भंडारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनुज पींगोलिया द्वारा वैलकम किट प्रदान किए गए । कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र हेमानी , जिला समाज कल्याण अधिकारी इंद्रजीत सिंह ,नगर परिषद आयुक्त बंटी राजपूत सहित अन्य अधिकारी एवं लाभार्थी मौजूद रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago