देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने केकड़ी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की
केकड़ी- देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने केकड़ी स्थित राजकीय देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय का गहन निरीक्षण किया। सर्वप्रथम भडाणा ने विद्याल
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 28, 2025 • 7:38 AM IST
Share This Story
केकड़ी- देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने केकड़ी स्थित राजकीय देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय का गहन निरीक्षण किया। सर्वप्रथम भडाणा ने विद्यालय स्टाफ के साथ बैठक में विद्यालय में संचालित शेक्षणिक एवं आवासीय गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। राधेश्याम कुमावत, प्रधानाचार्य द्वारा आवासीय विद्यालय की शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों में मेघावी छात्राओं की जानकारी से अवगत करवाया साथ ही विद्यालय में कला संकाय के साथ साथ विज्ञान संकाय की आवश्यकता व्यक्त की।

बैठक उपरांत भडाणा द्वारा प्रत्येक कक्षा कक्ष में जाकर बालिकाओं से आवासीय विद्यालय में देय सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गई एवं बालिकाओं से चर्चा की गई। विद्यालय के निरीक्षण पश्चात विद्यालय के छात्रावास का निरीक्षण किया गया एवं बालिकाओं के साथ ही भोजन कर भोजन की गुणवत्ता जाँची। तत्पश्चात भडाणा द्वारा छात्रावास परिसर एवं टाॅयलेट बाथरूम का निरीक्षण कर उचित साफ-सफाई नही होने के संबंध में असंतोष व्यक्त किया गया तथा उचित साफ-सफाई निर्देश प्रदान किये गये एवं असंतोष जनक कार्य निष्पादन करने वाले कार्मिकों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये।





Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago