दिव्यांग चिन्हिकरण शिविर केकड़ी में 26 बुधवार को
लायंस क्लब केकड़ी,एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर लगाया जाएगा।श्री भगवान महावीर दिव्य
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 25, 2024 • 6:59 AM IST
Share This Story
लायंस क्लब केकड़ी,एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर लगाया जाएगा।श्री भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति जयपुर शाखा अजमेर के संभागीय कोऑर्डिनेटर सुरेश मेहरा ने बताया कि जयपुर फुट कैलिपर्स कृत्रिम हाथ, बैसाखी हाथ की छड़ी कान की मशीन, ट्राईसाईकिल व्हील चेयर ,रोजगार हेतु चाय की होटल का सामान ,भोजनालय ढाबा का सामान एवं हाथ की और पैर की सिलाई मशीन सर्वे एवं चिन्हिकरण करने के बाद प्रदान किए जाएंगे। प्रांतीय सभापति एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन एस एन न्याती ने कहा कि सर्वे एवं चिन्हिकरण केकड़ी पंचायत समिति के समस्त ग्राम पंचायत का 26 जून बुधवार को एमएलडी स्कूल पटेल मैदान केकड़ी में किया जाएगा। समय प्रातः 10:00 बजे से 2:00 का रहेगा। लायंस क्लब के उपाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा की निःशुल्क विशाल दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर आगामी माह में लगाया जाएगा लायंस क्लब केकड़ी के अध्यक्ष अरविंद नाहटा ने बताया कि श्री मिश्रीलाल दुबे मेमोरियल संस्थान केकड़ी एवं दुबे परिवार की प्रेरणा से दिव्यांग शिविर लगाया जा रहा है।

लायंस क्लब केकड़ी के सचिव अनिल बंसल ने बताया कि चिन्ही करण शिविर में अजमेर से डॉक्टर और विशेषज्ञ उपस्थित होंगे ।लॉयन क्लब केकड़ी के कोषाध्यक्ष भरत महेश्वरी ने बताया कि कान से कम सुनने की मशीन,और वृद्धजन को छड़ी के दिव्यांग प्रमाण पत्र की आवश्यकता नही है । इसके लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य है ।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago