देवर्षि नारद पत्रकार सम्मान समारोह 2024
देवऋषि नारद जयंती के उपलक्ष प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जयपुर प्रांत में महर्षि नारद जयंती पर प्रांत स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह जयपुर में आयोजित किया जा
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 11, 2024 • 6:56 AM IST
Share This Story
देवऋषि नारद जयंती के उपलक्ष प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जयपुर प्रांत में महर्षि नारद जयंती पर प्रांत स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह जयपुर में आयोजित किया जाएगा।

Google form के माध्यम से जयपुर प्रांत ( प्रशासनिक जिले - जयपुर, जयपुर ग्रामीण, टोंक, दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दूदू, कोटपूतली - बहरोड़, डीग, झुंझुनू, सीकर, चूरू, गंगापुर )के सभी पत्रकारों से प्रविष्ठियां आमंत्रित की जा रही है। जयपुर प्रान्त में पत्रकारिता करते हुए राष्ट्रीयता, सामाजिक जीवन, समरसता या पर्यावरण जैसे विषयों को प्रभावी रूप से उठाते रहे हैं | जिसमें वे अपने या किसी साथी पत्रकार का आवेदन भी निश्चित प्रारूप में चयन समिति तक पहुंचा सकते हैं । आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2024 रखी गई है |
चार प्रकार के पत्रकार सम्मान की घोषणा की जाने वाली हैं।
1 प्रिंट मीडिया
2 इलेक्ट्रॉनिक मीडिया
3 न्यू मीडिया
4 आंचलिक मीडिया
पत्रकार द्वारा मार्च 2023 से मार्च 2024 में कवर की गयी न्यूनतम किन्ही 1 सर्वश्रेष्ठ स्टोरी के शीर्षक एवम लिंक मांगे गए हैं।
इनके चयन के लिए प्रांत स्तर पर इसी क्षेत्र के जानकार, पूर्व में रहे वरिष्ठ संपादक , वर्तमान में कार्य कर रहे सम्मानित व्यक्तियों की एक चयन समिति बनाई गयी है।
प्रत्येक सम्मान के लिए प्राप्त प्रविष्टियों में से यह समिति नामों का चयन करेगी। चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा।
दिए लिंक द्वारा अपनी प्रविष्टि भेज सकते है।
https://docs.google.com/forms/d/1QvUkY71rueAWALi88crXhe0sZJ06R_PCiCxPkXxyqZ8/prefill
VSK Foundation Jaipur ( विश्व संवाद केन्द्र जयपुर)
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago