देवलिया कला-चापानेरी मार्ग पर सड़क हादसा: बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल
भिनाय थाना क्षेत्र के देवलिया में चापानेरी रोड़ पर मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे रोंग साइड में चल रही एक तेज रफ्तार बाइक डंपर से टक्करा गई।हादसे में गुलाबपुरा न
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 21, 2025 • 11:30 PM IST
Share This Story
भिनाय थाना क्षेत्र के देवलिया में चापानेरी रोड़ पर मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे रोंग साइड में चल रही एक तेज रफ्तार बाइक डंपर से टक्करा गई।हादसे में गुलाबपुरा निवासी एक पुरुष की मौत हो गई वहीं एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसको 108 एम्बुलेंस से बिजयनगर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।वहीं मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चारी में रखवाया है।

जानकारी के अनुसार गुलाबपुरा निवासी धनेश्वर उम्र करीब 40 वर्ष व सत्यनारायण उम्र करीब 33 वर्ष एक ही बाइक पर सवार होकर गांव की और जा रहे थें।बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण व बाइक रोंग साइड में होने के कारण बाइक सामने आ रहे डंपर से टक्करा गई।

राहगीरों की सूचना पर तुरंत 108 एम्बुलेंस पायलट प्यारे लाल मौके पर पहुंचे और दोनों गंभीर घायल को 108एम्बुलेंस से देवलिया कला अस्पताल पहुंचाया।जहा धनेश्वर को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं गंभीर घायल सत्यनारायण को बिजयनगर उपजिला अस्पताल में रेफर किया। मृतक धनेश्वर के शव को अस्पताल में रखवाकर मृतक के परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई है।



Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago