देवलिया रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ बजरी जब्त, पुलिस की अवैध बजरी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई
केकड़ी- पुलिस थाना सराना ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान के तहत एक बिना नंबर के मेसी फर्ग्युसन 241 डीआई ट्रैक्टर और बजरी
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 26, 2024 • 3:48 AM IST
Share This Story
केकड़ी- पुलिस थाना सराना ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान के तहत एक बिना नंबर के मेसी फर्ग्युसन 241 डीआई ट्रैक्टर और बजरी से भरी ट्रॉली को जब्त किया। थानाधिकारी पुलिस थाना सराना विजय मीणा ने बताया कि देवलिया रोड पर गश्त के दौरान एक बिना नंबर के ट्रैक्टर को देखा, जो बजरी से भरी ट्रॉली लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसे रोककर चालक से दस्तावेज मांगे। चालक ने अपना नाम भागचंद पुत्र बन्ना जाट निवासी सूरजपुरा, मावसिया बताया और बजरी परिवहन के संबंध में लाइसेंस, परमिट, रवन्ना आदि दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर और ट्रॉली को जब्त किया और माइनिंग व परिवहन विभाग को सूचित किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक केकड़ी वंदिता राणा के निर्देश पर हुई, जिसमें रामचंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी और हर्षित शर्मा, वृत्ताधिकारी केकड़ी के सुपरविजन में पुलिस टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई। कार्यवाही में शामिल पुलिसकर्मी जिसमें विजय मीणा (थानाधिकारी), शिवप्रकाश (कानि), मनीष (कानि), और संजय (कानि) की सराहनीय भूमिका रही।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago