दीवाली के दौरान घर में हुई चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
केकड़ी शहर में पुलिस थाना ने हाल ही में एक प्रभावी अभियान के तहत चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। वृताधिकारी हर्षित शर्मा और थानाधिकारी कुसुम
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 08, 2024 • 7:24 AM IST
Share This Story
केकड़ी शहर में पुलिस थाना ने हाल ही में एक प्रभावी अभियान के तहत चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। वृताधिकारी हर्षित शर्मा और थानाधिकारी कुसुमलता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी के आरोपी इमरान को गिरफ्तार किया।

प्रार्थी प्रकाशचन्द्र निवासी बालाजी नगर केकड़ी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि जब वह अपने परिवार के साथ दीवाली मनाने पारोली गए थे तब उनके घर में चोरी हो गई। घर लौटने पर उन्हें मेन गेट और आलमारी का ताला टूटा मिला जिसमें से नकदी और आभूषण जैसे पायजेब, कड़ा, नाक की लोंग और ब्रेसलेट चोरी हो चुके थे। इस घटना को लेकर प्रकरण संख्या 504/24 के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस की तलाशी और कार्यवाही: पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन में पुलिस टीम ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज का गहनता से निरीक्षण किया। फुटेज के आधार पर संदिग्ध इमरान को पकड़ा गया और उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में इमरान ने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसके कब्जे से चोरी का माल जिसमें सोने की अंगूठी शामिल थी बरामद किया गया। मामले में आरोपी इमरान का साथी और चोरी का बाकी सामान बरामद करने के लिए जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण: इमरान पुत्र इस्लाम उर्फ ईस्माईल, उम्र 22 वर्ष, निवासी भटटा कॉलोनी, केकड़ी।
इस सफल कार्यवाही में केकड़ी शहर थानाधिकारी कुसुमलता टीम के सदस्य रामफुल, कालूराम, राजेन्द्र आचार्य, राकेश कुमार और पकंज कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago