दौसा में ग्राम विकास अधिकारी 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट
जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दौसा जिले में पंचायत सिमित सिकन्दरा की ब्राह्मण बैराड़ा ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिका
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 01, 2024 • 11:52 AM IST
Share This Story

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दौसा जिले में पंचायत सिमित सिकन्दरा की ब्राह्मण बैराड़ा ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी नितेश शर्मा को बुधवार को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एसीबी की एसआईयू जयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि स्कूल में कमरों एवं नालों के निर्माण कार्य के बिलों का भुगतान करने की एवज ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत बैराड़ा ने कमीशन के 32 हजार 500 रुपए रिश्वत की मांग कर रहे हैं।इ
स पर एसीबी टीम द्वारा शिकायत का सत्यापन करने के बाद शर्मा को परिवादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago