दहेज के लिए प्रताड़ना और आत्महत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
जिला पुलिस केकड़ी ने दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्याय की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्द
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 26, 2024 • 4:22 AM IST
Share This Story
जिला पुलिस केकड़ी ने दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्याय की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह के सुपरविजन में महिला अत्याचार से जुड़े लंबित मामलों का त्वरित समाधान एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत केकड़ी थाना क्षेत्र के एक मामले में दिव्यांशु नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

परिवादी लक्ष्मीनारायण ने अपनी बेटी अंजू की दहेज प्रताड़ना और हत्या की शिकायत पुलिस थाना केकड़ी में दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार, अंजू का विवाह इसी वर्ष 6 मार्च 2024 को दिव्यांशु जीनगर से हुआ था। लेकिन विवाह के कुछ समय बाद ही आरोपी दिव्यांशु पर अंजू को दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया। परिवादी के अनुसार, दिव्यांशु ने 10 लाख रुपये की मांग की और लगातार प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर अंजू ने 16 सितंबर 2024 को आत्महत्या कर ली।
वृताधिकारी हर्षित शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी करते हुए दिव्यांशु को हिरासत में ले लिया। मामले की गहनता से जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतका अंजू का स्त्रीधन भी बरामद कर लिया। दिव्यांशु को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
आरोपी का विवरण: नाम: दिव्यांशु, पिता का नाम: चेतन जीनगर,उम्र: 23 वर्ष, निवास स्थान: टेलीफोन एक्सचेंज के पास, ढंड का रास्ता, सीता कॉलोनी, केकड़ी
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका: इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी में सउनि रामसिंह, रमेश चंद, जीवराज, अशोक कुमार और सांवरलाल ने विशेष भूमिका निभाई।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago