दो माह से फरार दुष्कर्म के आरोपी को सिटी पुलिस केकड़ी ने गिरफ्तार किया
केकड़ी- पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के सुपरविजन मे थानाधिकारी पुलिस थाना केकडी शहर के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुये पांच हजार के ईनामी अपराधी नन्दाराम
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 23, 2024 • 4:43 AM IST
Share This Story
केकड़ी- पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के सुपरविजन मे थानाधिकारी पुलिस थाना केकडी शहर के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुये पांच हजार के ईनामी अपराधी नन्दाराम मोग्या को गिरफ्तार किया गया ।

13 मार्च 2024 को पीडिता की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवायी कि मै और मेरी नाबालिग पुत्री हमारी रिश्तेदारी मे गये थे, रात्री मे मेरी पुत्री सो रही थी, तब नन्दाराम पुत्र शंकरलाल मोग्या निवासी पुनर्वास कालोनी पथराज खुर्द आया और मेरी पुत्री के साथ मारपीट कर जबरदस्ती गलत काम किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुये आरोपी नन्दाराम मोग्या की गिरफ्तारी हेतु 5 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया। 21 मई 2024 को थाना केकडी शहर की टीम द्वारा आरोपी नन्दाराम मोग्या को दस्तायाब किया ।
पुलिस अधीक्षक केकडी द्वारा समस्त थानाधिकारी जिला केकडी को कार्यवाही हेतू निर्देशित किया जिस पर रामचन्द्र सिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकडी एवं हर्षित शर्मा वृताधिकारी वृत केकडी के सुपरविजन में अपराधियों की धरपकड व प्रभावी कार्यवाही हेतु जिला केकडी मे विशेष अभियान चलाया गया जिसमें पुलिस कार्यवाही टीम में धोलाराम पुलिस उपनिरीक्षक थानाधिकारी थाना केकडी शहर, तेजमल, पुखराज कि की सराहनीय भूमिका रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago