धुंधरी के पास खारी नदी में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
केकड़ी। धुंधरी गांव के पास खारी नदी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूच
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 25, 2025 • 10:43 PM IST
Share This Story
केकड़ी। धुंधरी गांव के पास खारी नदी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान धुंधरी निवासी चेतन पुत्र छगना कहार के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले की जांच जारी है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago