नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में केकड़ी की रिजवाना अंसारी का सम्मान
नई दिल्ली, 26 जनवरी 2025- कर्तव्य पथ पर आयोजित 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के विशेष अतिथि के रूप में केकड़ी की न्यू भट्टा कॉलोनी निवासी आशा कार्यकर्ता रि
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 26, 2025 • 9:59 PM IST
Share This Story
नई दिल्ली, 26 जनवरी 2025- कर्तव्य पथ पर आयोजित 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के विशेष अतिथि के रूप में केकड़ी की न्यू भट्टा कॉलोनी निवासी आशा कार्यकर्ता रिजवाना अंसारी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। रिजवाना अंसारी जो स्थानीय स्वास्थ्य और सामुदायिक सेवाओं में अपनी समर्पित भूमिका के लिए जानी जाती हैं, ने अपने जीवनसाथी रईस अहमद के साथ इस गौरवशाली अवसर में भाग लिया।

इस अवसर पर, देशभर से चुनी गई 50 सर्वश्रेष्ठ आशा कार्यकर्ताओं को उनके अनुकरणीय योगदान के लिए आमंत्रित किया गया था। ये चयन उनके स्वास्थ्य सेवाओं, मातृ एवं शिशु कल्याण, और समुदाय में जागरूकता लाने के कार्यों पर आधारित था।
रिजवाना अंसारी का योगदान
रिजवाना अंसारी ने अपनी मेहनत और समर्पण से ना केवल अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया है, बल्कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ी और कई परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हुईं।
इस सम्मान के लिए डॉ. एस. एस. राणावत, निदेशक (आरसीएच), ने सभी जिला अधिकारियों को इन आशाओं को गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए निर्देशित किया था।
रिजवाना का उत्साह
सम्मानित होने पर रिजवाना अंसारी ने कहा, "यह मेरे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण है। मैं परिवार का आभार व्यक्त करती हूं, जिनके सहयोग से मैं यह कार्य कर पाई।" "राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण है।
गणतंत्र दिवस समारोह में उनकी उपस्थिति न केवल केकड़ी, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है। उनके इस सम्मान ने क्षेत्र की अन्य महिलाओं और कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago