नई राहों की ओर बढ़े कदम, श्री सुधासागर स्कूल में बोर्ड विद्यार्थियों का उत्साहजनक विदाई समारोह
केकड़ी। सापंदा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल में बोर्ड विद्यार्थियों का गुडलक और विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया। का
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 25, 2025 • 7:02 AM IST
Share This Story
केकड़ी। सापंदा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल में बोर्ड विद्यार्थियों का गुडलक और विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष संजय कटारिया व सचिव आनन्द सोनी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से किया। प्रधानाचार्य सत्यनारायण खंडेलवाल ने स्वागत भाषण दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में कक्षा ग्यारह की छात्राओं ने 'हे शुभारंभ' नृत्य के माध्यम से अपने सीनियर्स का स्वागत किया। इसी क्रम में कक्षा नौ के विद्यार्थियों ने 'आशाएं-आशाएं' गीत द्वारा अपने भाव प्रकट किए। तत्पश्चात कक्षा बारह की छात्राओं ने 'अपना हर दिन ऐसे जियो' पर शानदार प्रस्तुति दी। कक्षा नौ की छात्राओं ने स्कूल के अनुभव साझा किए। कक्षा ग्यारह की छात्राओं ने 'स्वेग से करेगें सबका स्वागत' पर एवं कक्षा दस की छात्राओं ने 'लव यू जिंदगी' पर मनोरम प्रस्तुति दी। कक्षा बारह की छात्रा मुस्कान सोनी ने अपने स्कूली अनुभवों को व्यक्त करते हुए श्रेष्ठ मार्गदर्शन के लिए स्कूल प्रबंधन व शिक्षकगणों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

समारोह के अंतर्गत कक्षा ग्यारह के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को शुभकामनाएं व भावभीनी विदाई दी, जबकि कक्षा नौ के विद्यार्थियों ने 10वीं के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की। इस क्रम में शिक्षकगणों ने सभी बोर्ड विद्यार्थियों को दही शक्कर खिलाकर व तिलक लगाकर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने की कामना की। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के मनोरंजक गेम्स भी आयोजित किए गए। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा कक्षा दस की छात्रा अक्षिता जैन को मिस गुडलक एवं छात्र कनिष्क सिंह को मिस्टर गुडलक का खिताब दिया गया। इसी क्रम में कक्षा बारह की छात्रा मुस्कान सोनी को मिस फेयरवेल एवं छात्र सम्यक जैन को मिस्टर फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष संजय कटारिया ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में सफलता के लिए आत्मविश्वास, अनुशासन, दृढ़ संकल्प के साथ साथ माता-पिता व गुरुजनों का आशीर्वाद अनिवार्य है। आपके अपने यदि आपसे प्रसन्नता अनुभव करें तो इसका तात्पर्य है कि आप संस्कारित हैं। सचिव आनन्द सोनी ने लगन एवं मेहनत से अच्छे अंकों से सफलता अर्जित कर स्कूल और परिवार का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। निदेशक अजय जैन ने विद्यार्थियों से कहा कि वे पढ़ाई के साथ साथ जीवन को भी अच्छा बनाने का प्रयास करें। कार्यक्रम का संचालन कक्षा नौ की छात्रा अदितिराज मीणा, भाविका साहू, रिद्धिमा विजय एवं कक्षा ग्यारह की छात्रा डिंपल हरवानी, अर्शिया राणावत और अक्षिता पराशर ने किया। अंग्रेजी शिक्षक आजाद शर्मा ने सहयोग किया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago