नाकाबंदी में बाइक सवार मादक पदार्थ तस्कर आरोपी गिरफ्तार, अफीम-गांजा बरामद
सराना- पुलिस थाना सराना ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा थैली सह
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 11, 2025 • 8:34 AM IST
Share This Story
सराना- पुलिस थाना सराना ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा थैली सहित 2.025 किलोग्राम, डोडा पोस्त थैली सहित 505 ग्राम और अफीम थैली सहित 1.245 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी श्योराजमल और वृताधिकारी वृत केकड़ी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

थानाधिकारी उगमाराम के नेतृत्व में गठित टीम ने शाम थाना परिसर के सामने हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोका। मोटरसाइकिल (रॉयल एनफील्ड RJ 05 CL 3651) पर सवार दोनों व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान सुरेश जाट पुत्र रामप्रताप, उम्र 24 वर्ष, निवासी कटसूरा थाना अराई और कालूराम जाट पुत्र रामधन, उम्र 44 वर्ष, निवासी शोकली थाना सराना के रूप में हुई। तलाशी में उनके पास से अवैध गांजा, डोडा पोस्त और अफीम बरामद हुए। मामले में पुलिस थाना सराना में प्रकरण संख्या 72/2025 दर्ज कर आरोपियों से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहन पूछताछ जारी है। कार्रवाई में उगमाराम, थानाधिकारी पुलिस थाना सराना, प्रहलाद, हनुमान, जतन चौधरी, दिलीप कुमार और महेन्द्र चौधरी शामिल रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago